विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आयी गुड़ न्यूज़, बेटे का हुआ जन्म। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर बेटे का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरी बार माँ बनी हैं। बेटे का नाम रखा ‘अकाय’। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर काफी दिनों से खबरें आ रही थी कि वह दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं हालांकि इस पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का कोई रिएक्शन नहीं आया था। विराट कोहली इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट मैचों की श्रृंखला से निजी कारणों से बाहर थे।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया शेयर।
अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने खुद इस खुशखबरी को साझा किया। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया, “वामिक के छोटे भाई का जन्म 15 फरवरी को हुआ था।” उन्होंने कहा, “हम जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। आपसे अनुरोध है की हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’
इस गुडन्यूज़ को शेयर करने के बाद से है फैंस और सेलिब्रिटीज उन्हें बधाई दे रहें हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। साल 2021 में बेटी वामिका ने जन्म लिया था। अनुष्का शर्मा की आगामी फिल्म चकदा एक्सप्रेस है। ये फ़िल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बॉयोपिक है। इसमें वो झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा के फैंस काफी लंबे अरसे से अपने पसंदीदा एक्ट्रेस को फिल्मों में देखने का इंतज़ार कर रहें हैं।