Sora openAI की एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो हमारे द्वारा लिखे गए वाक्य को वीडियो में बदल सकता है और यह वीडियो देखने में बिल्कुल वास्तविक प्रतीत होता है। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने इसे बनाया है। यह ऐसा टूल है या कहें कि प्लेटफार्म, जो बिल्कुल वास्तविक वीडियो बनाने में सक्षम है। इसके द्वारा बनाई गई वीडियो देखकर अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल प्रतीत होता है कि यह वास्तविक है या नहीं।

Sora की जानकारी 15 फरवरी 2024 को सोशल मीडिया एक्स पर दी गयी
OpenAI ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा इसके बारे में जानकारी साझा की गई है पोस्ट में लिखा है- पेश है Sora हमारा टेक्स्ट टू वीडियो मॉडल।
Sora अत्यधिक विस्तृत दृश्य जटिल कैमरा गति और जीवंत भावनाओं वाले कई पत्रों को प्रदर्शित करते हुए 60 सेकंड तक के वीडियो बना सकता है।
पोस्ट में देखा जा सकता है कि उसमें एक Prompt लिखा:
‘खूबसूरत बर्फीला टोक्यो शहर हलचल भरा है कैमरा शहर की हलचल भारी सड़क पर घूमता है जिसमें कई लोग सुंदर बर्फीले मौसम का आनंद ले रहे हैं और पास के स्टालों पर खरीदारी कर रहे हैं खूबसूरत सकुरा पंखडियाँ बर्फ के टुकड़ों के साथ हवा में उड़ रही है।’
इस पोस्ट को सोशल मीडिया अकाउंट एक्सपर्ट 58.4 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं।
Introducing Sora, our text-to-video model.
Sora can create videos of up to 60 seconds featuring highly detailed scenes, complex camera motion, and multiple characters with vibrant emotions. https://t.co/7j2JN27M3W
Prompt: “Beautiful, snowy… pic.twitter.com/ruTEWn87vf
— OpenAI (@OpenAI) February 15, 2024
कंपनी के मुख्य कार्यकारी सैम ऑल्टमैन ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स के जरिए Sora को पेश करते हुए पोस्ट लिखा कि आज हम रेड ट्रीमिंग शुरू कर रहे हैं और फिलहाल इसे सिर्फ कुछ चुनिंदा क्रिएटर के लिए ही उपलब्ध कराया गया है।
सोरा क्या है और कैसे काम करता है?
Sora openAI एक ऐसा एआई मॉडल है जो टेक्स्ट को वीडियो में परिवर्तित कर देता है। इसके लिए हमें सिर्फ टैक्स लिखना होता है और उसके बाद वीडियो आसानी से बन जाता है। इस तकनीक में भाषा को चित्र या वीडियो जैसे दृश्य में परिवर्तित कर दिया जाता है।
यह एक ऐसे नेटवर्किंग मॉडल पर आधारित है जो एक प्रकार की मशीन लर्निंग मॉडल है, जो डाटा से सीख सकता है और जटिल कार्य कर सकता है।
Sora 1920×1080 तक और 1080×1920 तक रेजोल्यूशन वाले वीडियो बना सकता है। यह स्थिर छवि के आधार पर वीडियो भी बन सकता है या नयी सामग्री के साथ मौजूदा फुटेज का को बढ़ा सकता है।
सोरा क्यों महत्वपूर्ण है?
सोरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वीडियो निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति है, जो AI मॉडल पर आधारित है। यह भाषा, दृश्य और भौतिक गतिशीलता की गहरी समझ प्रदर्शित करने में सक्षम है।
यह मनोरंजन, शिक्षा, कला, संचार जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए भी काफी व्यापक और आकर्षक सामग्री बनाने में सक्षम है।
यह टेक्स के जरिए मूवी ट्रेलर, लघु फिल्में, एनीमेशन और वृत्त चित्र बनाने में सक्षम है। यह फिल्म निर्माता और कहानीकारों,कवियों यहां तक कि आम लोगों को उनके विचारों और कल्पनाओं को प्रदर्शित करने एवं आकर्षक तथा मौलिक वीडियो बनाने में मदद कर सकता है। यह दर्शकों को उनकी प्राथमिकताओं और रुचियां के आधार पर नई सामग्री खोजने में भी काफी सहायक सिद्ध हो सकता है।
सोरा लोगों को उनकी जिज्ञासा और सवालों के आधार पर विभिन्न विषयों पर वीडियो के रूप में जानकारी देखने में देने में सक्षम है।यह सोशल मीडिया के लिए व्यक्तिगत वीडियो बनाना जैसे जन्मदिन की शुभकामनाएं, मीम्स आदि को उपयोगकर्ताओं के लिए के लिए आसानी से बनाने में सक्षम है।
Sora openAI अभी पूर्ण नहीं है, और इसे अभी भी कई चुनौतियों और सीमाओं का सामना करना पड़ सकता है। यह सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। यह केवल प्रतिक्रिया और परीक्षण के लिए शोधकर्ताओं और रचनात्मक पेशेवर के एक छोटे से समूह के लिए ही उपलब्ध है।