Pizza Day: आपने कई दिवस के बारे में सुना होगा, पर क्या पिज्जा दिवस के बारे में आपको पता था अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं Pizza Day के बारे में सब कुछ। जैसे Pizza Day कब मनाया जाता है? क्यों मनाया जाता है? इसका क्या महत्व है, आखिर क्या है इसका इतिहास और पिज़्ज़ा भारत में कब लाया गया? ऐसी तमाम जानकारी हम इस लेख में आपसे साझा करने वाले हैं।
Pizza Day कब मानते हैं?
हर साल पिज़्ज़ा दिवस 9 फरवरी को मनाया जाता है। ये पिज़्ज़ा प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।
पिज़्ज़ा बनाने की शुरुआत किस देश में हुई थी?
जैसा की बहुत से लोग जानते हैं कि पिज़्ज़ा इटली का राजा है इसका अर्थ है कि पिज़्ज़ा की शुरुआत इटली में हुई थी। और वहां से इसने दुनिया भर में अपनी जगह बनाई। बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद है पिज़्ज़ा खाना।
पिज़्ज़ा का इतिहास
पिज़्ज़ा का इतिहास काफी रोचक है इसे सबसे पहले 9 फरवरी 1889 को नेपल्स के राजा विक्टर इमानुएल और क्वीन मार्गेट को समर्पित किया गया था। इस दिन को याद करते हुए हर साल 9 फरवरी को Pizza Day के रूप में मनाया जाता है। अमेरिका में पिज़्ज़ा पहली बार बिक्री के लिए 1905 में न्यूयॉर्क में उपलब्ध हुआ था।
पिज़्ज़ा भारत में कब आया था?
पिज़्ज़ा पहली बार भारत में वर्ष 1996 में आया था। पिज़्ज़ा को भारत लाने वाली कंपनी Pizza Hut है। इसी कंपनी ने पहली बार भारत को पिज़्ज़ा से रूबरू करवाया था। वर्तमान में Pizza Hut पिज़्ज़ा मार्किट की दूसरी सबसे प्रसिद्ध कंपनी है। जबकि पहली सबसे प्रसिद्ध कंपनी Domino’s Pizza है।
https://en.wikipedia.org/wiki/Pizza
Pizza Day के लिए कुछ पिज़्ज़ा के सुझाव
पिज़्ज़ा एक लोकप्रिय इटालियन व्यंजन है, जो कई तरह से तैयार किया जाता है। जिसमें विभिन्न स्वाद और सामग्रियां शामिल होती हैं। यहां हम कुछ प्रमुख पिज़्ज़ा के प्रकारों का वर्णन कर रहें हैं:
मार्गेरीटा पिज़्ज़ा: एक सरल और स्वादिष्ट रूप में उपलब्ध होता है जिसमें टमाटर सॉस मोजरेला चीज और बेसिल शामिल होता है।
पिपरोनी पिज़्ज़ा: इसमें पिपरोनी सुख मास की सूखी किम होता है जो इस नॉन वेजिटेरियन के शौकीनों के लिए काफी लोकप्रिय विकल्प के रूप में प्रस्तुत करता है
मार्गेरीटा और पिपरोनी पिज़्ज़ा: कुछ लोग अपने पिज़्ज़ा में मार्गरिटा और पिपरोनी को मिलकर भी तैयार करते हैं जिससे एक मिश्रित स्वाद मिलता है।
सुप्रीम पिज़्ज़ा: इसमें बहुत सारी सामग्रियां शामिल होती हैं जैसे की शॉप कैपर ऑल ऐप्स वेजिटेबल्स मेड पास्ता यह एक बहुत सारे स्वादों के साथ आने वाला प्रकार है।
फ्रेश वेज पिज़्ज़ा: इसमें ताजी सब्जियां होती हैं जैसे कि शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, मशरूम आदि यह स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी है और काफी स्वादिष्ट भी।
यह केवल कुछ ही पिज़्ज़ा के प्रमुख प्रकार हैं। बाजार में पिज़्ज़ा के और भी कई विकल्प उपलब्ध है जो व्यक्ति की पसंद और रुचियां के आधार पर बदल सकते हैं।
https://newspecharcha.com/mint-tea-pudina-chai-fayede/
Pizza Day का महत्व
आप भी Pizza Day को अपने परिवार या दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं। पिज़्ज़ा आज दुनिया भर की सीमाओं और सांस्कृतिक बढ़ाओ को पार करके लोगों की डाइट में शामिल एक प्रिय भोजन बन चुका है यह एक ऐसा आरामदायक भोजन है जिसे लंच हो या डिनर किसी भी रूप में खाया जा सकता है। पिज़्ज़ा डे को मनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप बाहर से पिज़्ज़ा मंगाएं या फिर घर पर ही पिज़्ज़ा बनाने की विभिन्न रेसिपी देखें और इसे विविध टॉपिंग के साथ बनाएं। अपने परिवार या फिर अपने दोस्तों के साथ पिज़्ज़ा खाने का लुफ्त उठाएं।