MIW vs DCW Team info: जानें कैसा रहा अब तक प्रदर्शन।

 MIW vs DCW Team info: विमेन्स प्रीमियर लीग 2024 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जहां एक तरफ मुंबई इंडियन महिला टीम की कप्तानी करते हुए हरमनप्रीत कौर नजर आएंगी, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की कप्तानी करते हुए मेग लेनिंग दिखेंगी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

MIW vs DCW Team info
source: wplt20.com/photos

MIW vs DCW Team info: WPL 2023 में MIW और DCW का प्रदर्शन 

MIW vs DCW Team info: पिछले साल 2023 में WPL का पहले सीजन का आगाज हुआ था, जिसमें कि फाइनल मैच इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था। बात करें अगर प्वाइंट्स टेबल की तो प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष पर थी जबकि मुम्बई इंडियंस दूसरे स्थान पर रही थी। पिछले सीजन का फाइनल मुकाबला दोनों टीमों के बीच ही खेला गया था जिसमें की दिल्ली कैपिटल्स को हार मिली थी। अब देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स के उसे हार का बदला ले पाएगी और अपने शुरुआती मैच का आगाज जीत से करेगी या मुंबई इंडियंस अपने दमदार परफॉर्मेंस के जरिए एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स को हराएगी।

WPL में MIW और DCW की तरफ से बैटिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग (Meg Lanning) ने पिछले साल खेले गए WPL में सर्वाधिक रन बनाये थे। उन्होंने 9 मैचों में 2 अर्धशतक की बदौलत कुल 345 रन बनाए थे। जबकि हरमनप्रीत कौर ने 10 मैचों की 9 पारियों में 281 रन बनाए थे। जिसमें की 3 अर्धशतक शामिल थे।नेट सिवियर ब्रंट(Nat Sciver-Brunt) ने मुंबई इंडियंस टीम के लिए सर्वाधिक रन WPL में बनाये थे।

WPL में MIW और DCW की तरफ से बोलिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

बात अगर बोलिंग डिपार्टमेंट की की जाए तो मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यू(Hayley Matthews)ने लीग में सबसे ज्यादा 16 विकेट हासिल किए थे। मुंबई इंडियंस की साइका इशाक(Saika Ishaque) और इसी वोंग (Issi Song) दोनों के नाम 15-15 विकेट रहे थे। वहीं बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मारिजुआना कैप(Marianne kapp) और जेस जोनासन(Jess Jo naseeb) दोनों ने 9-9 विकेट हासिल किए थे।

MIW vs DCW Head To Head

दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें की मुंबई इंडियन ने दो मैच जीते हैं जबकि एक मैच दिल्ली कैपिटल्स के नाम रहा है। दोनों के बीच खेले गए इन तीन मुकाबले में पहले दो मुकाबला लीग चरण में हुए थे जिसमें की एक मुकाबला मुंबई इंडियंस जीती थी जबकि दूसरा दिल्ली कैपिटल्स जीती थी और अंतिम मुकाबला WPL का फाइनल मैच था जिसमें कि दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा था। 

संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियन वूमेन

हेली मैथ्यू, यशिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कैप्टन), अमिलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वत्सराकर, शबनम स्माइल, जिनतीमनी कलिता, अमनदीप कौर, साइका इसाक।

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन

शेफाली वर्मा, मेग लेनिंग (कैप्टन) जमैमा रॉड्रिग, मारिजुआना  केप, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, एस पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर) पूनम यादव, राधा यादव, टिटस साधु।

MIW vs DCW Team info से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ news pe charcha में। 

और पढ़ें:https://newspecharcha.com/wpl-opening-ceremony-shahrukh-khan-bollywood/

Leave a Comment