क्या है प्राण प्रतिष्ठा शब्द का अर्थ?

प्राण प्रतिष्ठा (pran pratishtha) शब्द कुछ दिनों से सभी के सुनने में रहा है। अखबारों , टीवी चैनल  एवं  समाचारों में भगवान राम के सन्दर्भ में प्राण प्रतिष्ठा शब्द चर्चा का विषय बना हुआ है। 

यहां मुद्दा यह है की आखिर यह प्राण प्रतिष्ठा होती क्या है? और कितने लोग हैं जो प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ जानते हैं। 

प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ:

सभी जानते हैं की हिन्दू धर्म में मूर्ति पूजा का विशेष स्थान या कहें की महत्त्व रहा है। तो क्या मूर्ति पूजा के इस विधान में मूर्तियों की स्थापना की विवेचना होना जरुरी नहीं है? विभिन्न धर्म गुरुओं की मानें तो, हिन्दू शाश्त्रो में लिखा गया है की किसी भी मूर्ति की स्थापना परिपूर्ण प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही होती है। 

मूर्ति स्थापना के समय मूर्ति / प्रतिमा को जीवित करने की विधि को प्राण प्रतिष्ठा कहते हैं। प्राण का अर्थ यहां जीवन शक्ति से है। और प्रतिष्ठा का अर्थ स्थापना से है। इस प्रकार प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ है प्रतिमा में जीवन शक्ति की स्थापना करना। 

प्राण प्रतिष्ठा क्यों जरुरी है? 

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार किसी भी मंदिर में देवीदेवता की मूर्ति स्थापित करने से पहले उस मूर्ति की विधिविधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जानी जरूरी होती है। प्राण प्रतिष्ठा का मतलब उस मूर्ति में  शक्ति को स्थापित करके मूर्ति को देवता के रूप में बदला जाता है

धार्मिक आधार पर पत्थर की मूर्ति को देवता में रूपांतरित किया जाता है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही मूर्ति में विराजे भगवान् भक्तों की प्रार्थना स्वीकार करके वरदान देते हैं  प्राण प्रतिष्ठा के कई चरण होते हैं। 

 

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह ( Ayodhya Ram Mandir Pran pratishtha ceremony )

 

अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन (Ram Mandir inauguration)  22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है  इसी दिन शुभ मुहूर्त में भगवन राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा  जाएगी। 

 

22 जनवरी 2024 का पंचांग 22 janurary 2024 ka panchang:

पंचांग के अनुसार 22 जनवरी को पौष शुकल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी, इस दिन अभिजीत मुहूर्त में ही रामलला  (बाल स्वरूप) की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 

जानिए राम मंदिर से सम्बंधित विशेष जानकारी:

राम मंदिर का  ऐतिहासिक उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12:20 बजे से 12 :45 बजे के बीच होगा। रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए समय दोपहर 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32  सेकंड तक निर्धारित किया गया है। 

 

इस ऐतिहासिक अवसर पर समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। जानकारी के अनुसार समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे से मंगल ध्वनि के वादन से होगी। इस दौरान कई राज्यों के 50 से अधिक वाद्य यंत्र एकसाथ बजाए जायेंगे। सुनने में आ रहा है की लगभग 2 घंटों तक अयोध्या में इनकी गूँज सुनाई देगी।  यह कार्यक्रम विभिन्न परम्पराओं को एकीकृत करेगा। 

 

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और देश के अन्य प्रमुख लोग शामिल होंगे। वहां मौजूद पुजारी भगवान राम  जी की उपस्तिथि का आह्वान करने के लिए मंत्रो का जाप करेंगे। पुजारी भगवान राम की प्रतिमा को मंदिर के गर्भ गृह में प्रतष्ठित करेंगे। इसके बाद भगवन राम की प्रार्थना के साथ ही समारोह का समापन किया जायेगा 

राम मंदिर दर्शन से सम्बंधित जानकारी : 

 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा दर्शन पास लागू करने की संभावना मणि जारही है। मंदिर सुबह 7 बजे से 11 :30 बजे तक और शाम 2 बजे से शाम 7 बजे तक सार्वजानिक दर्शन के लिए खुला रहेगा। 

https://hi.wikipedia.org/wiki/राम_मंदिर,_अयोध्या

राम मंदिर उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे ये अतिथि (guest): देखे पूरी लिस्ट:

अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को संपन्न होगा जिसकी तैयारियां धूम धाम से  चल रही है। ऐसे में मंदिर के उद्घाटन समारोह में कौनकौन सी बड़ी हस्ती शामिल हो रहे है, कई दिनों से चर्चा में है। मंदिर ट्रस्ट की ओर सेराम ललाके भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 6,000 निमंत्रण कार्ड देश भर से आमंत्रित लोगों को भेजे गए हैं. इसमें राजनेता, बॉलीवुड के बड़े नाम और खेल की दुनिया के प्रमुख नामों को शामिल किया गया है। चलिए  जानते है अभी तक किनकिन लोगों को न्योता भेजा गया है?

राजनेता जिन्हें भेजा गया न्योता:

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
  • बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी
  • पूर्व प्रधानमंत्री  एचडी देवेगौड़ा
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार
  • बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी
  • विक्रमादित्य सिंह (हिमाचल प्रदेश)
  • कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी
  • कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (ससम्मान शामिल होने से किया मना)
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (ससम्मान शामिल होने से किया मना)

खेल जगत के नाम जिन्हें भेजा गया न्योता:

  • सचिन तेंदुलकर 
  • विराट कोहली
  • महेंद्र सिंह धोनी 

फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम जिन्हें भेजा गया न्योता:

  • अमिताभ बच्चन
  • रजनीकांत
  • चिरंजीवी
  • माधुरी दिक्षित नेने 
  • आलिया भट्ट 
  • अरुण गोविल 
  • अक्षय कुमार
  • अनुपम खेर
  • संजय लीला भंसाली
  • धनुष
  • मोहनलाल
  • रणबीर कपूर
  • ऋषभ शेट्टी
  • कंगना रनौत
  • मधुर भंडारकर
  • टाइगर श्रॉफ
  • अजय देवगन
  • प्रभास
  • यश
  • सनी देयोल
  • आयुष्मान खुराना
  • दीपिका चिखलिया टोपीवाला
  • मधुर भंडारकर
  • महावीर जैन
  • जैकी श्रॉफ

https://newspecharcha.com/collagen-prevented-aging-

इन्हे भी भेजा गया न्योता:
  • दलाई लामा 
  • रतन टाटा 
  • मुकेश अंबानी
  • अनिल अंबानी
  • गौतम अडानी
  • टीएस कल्याणरमन (कल्याण ज्वैलर्स के एमडी
विदेशी मेहमान भी होंगे शामिल:

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विदेशी मेहमानो को भी शामिल किया जायेगा। इस समारोह में 100 अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को निमंत्रित किआ गया है | साल 2014 की शुरुआत में नरेंद्र मोदी के लिए वीज़ा मंजूरी की पैरवी करने वाले ऑन्कोलॉजिस्ट का भी नाम शामिल है| इस कार्यक्रम के लिए वीएचपी की गेस्ट लिस्ट में अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका सहित 53 देशों के अतिथि शामिल हैं.

Leave a Comment