कर्पूरी ठाकुर के बाद अब लालकृष्ण आडवाणी को भी 2024 में भारत रत्न देने की घोषणा

लालकृष्ण आडवाणी जिन्हें कर्पूरी ठाकुर के बाद भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर साझा की गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद यह सम्मान पाने वाले वह दूसरे बीजेपी नेता होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि ‘ मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृहमंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भर रहे हैं।’

लालकृष्ण आडवाणी से कुछ दिन पहले कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न की घोषणा 

अभी हाल ही में कुछ समय पहले 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मरणोपरांत देने की घोषणा की गई थी। यह घोषणा उनकी 100वीं जयंती 24 जनवरी 2024 , से एक दिन पहले की गई थी। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री और दो बार उप मुख्यमंत्री रहे। वह पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।

1980 में भाजपा की स्थापना के बाद से लालकृष्ण आडवाणी ने सबसे लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है लगभग 3 दशकों से संसदीय करियर में लालकृष्ण आडवाणी पहले गृहमंत्री और बाद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री रहे हैं।

https://newspecharcha.com/bharat-ratn-karpoori-thakur-2024-kon-hai

लालकृष्ण आडवाणी का संछिप्त परिचय

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के सातवें उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था 2002 से 2004 के बीच में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में सातवें उप मुख्यमंत्री रहे थे। वह 1999 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाली नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में वह गृहमंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। वह बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में एक रहें हैं। उन्हें 2015 में भारत सरकार की और से पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

लालकृष्ण आडवाणी एक ऐसी शक्तिशाली शख्सियत रहे हैं कि जिन्हें जब जो भूमिका दी गई उन्होंने उसे बखूबी अंजाम तक पहुंचाया। उन्होंने 10वीं और 14वीं लोकसभा के दौरान विपक्ष के नेता की भूमिका दमदार तरीके से निभाई। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

https://hi.wikipedia.org/wiki/

लालकृष्ण आडवाणी की 1990 में रथ यात्रा में रही थी अहम भूमिका।

वर्ष 1990 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान आडवाणी ने गुजरात से अयोध्या के लिए राम रथ यात्रा निकाली थी। हालांकि उन्हें बीच में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पर इस यात्रा के बाद लाल कृष्ण आडवाणी का राजनीतिक कद और बड़ा हो गया। 1990 की रथ यात्रा ने लालकृष्ण आडवाणी की लोकप्रियता को चरम पर पहुंचा दिया था वर्ष 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद जिन लोगों को अभियुक्त बनाया गया था उनमें लालकृष्ण आडवाणी का नाम भी शामिल था।

जुड़े रहे हमारे साथ आगे और भी ख़बरों पर चर्चा जारी रहेंगी।

Leave a Comment