इंडिया ऑब्जर्वेटरी (India Observatory) : डाटा और टेक्नोलॉजी के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण पर बल देता है। ग्रामीण इलाको में आम आदमी कई प्रकार की जटिल समस्याओं का सामना कर रहा है, ऐसे में उन्हें ऐसे उपायों की जरुरत है, जो सुलभ होने के साथ–साथ प्रभावी भी हों। India Observatory का कार्य भारत के सामाजिक, पारिस्थितिक और आर्थिक मापदंडो पर उपलब्ध जानकारी को सरल भाषा में लोगो तक पहुँचाना है।
क्या है इंडिया ऑब्जर्वेटरी India Observatory ?
इंडिया ऑब्जर्वेटरी सहयोगात्मक तकनीकी पहल है, जो फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी ( Foundation for ecological security) FES द्वारा संचालित है. जोकि कार्यंमुखी (Action Oriented) है।
इंडिया ऑब्जर्वेटरी India Observatory का लक्ष्य:
भारत के सामाजिक, पारिस्थितिक और आर्थिक मापदंडो पर उपलब्ध जानकारी को सरल भाषा में लोगो तक पहुँचाना है। इंडिया ऑब्ज़र्वेटरी का उद्देश्य प्रकृति–संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को ‘ग्रामीण विकास‘ के मुद्दे पर मुख्य धारा की सोच में अन्तः स्थापित करना है।
India Observatory के बारे में मुख्य तथ्य :
इसे ग्राम समुदायों, पंचायतों, गैर सरकारी संगठनों और सरकारी अधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सरलीकृत, सन्दर्भ विशिष्ट जानकारी को ऑनलाइन ऑफलाइन माध्यम (mode) पर उपलब्ध करता है।
इस प्लेटफार्म के माधयम से देश के ग्रामीण समुदायों, सरकारी अधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों को स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रिय स्तर पर पारिस्थिकीय विकास के निर्णय लेने में सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करता है।
इंडिया ऑब्जर्वेटरी का एक डाटा प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से 1600 + विस्तृत फैली जानकारी को सरलीकृत तरिके से ग्राफ, इन्फोग्राफ, मैप, टेबल्स आदि के द्वारा ग्रामीण निकायों तक पहुँचाया जाता है। जिससे उनकी निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।
https://www.indiaobservatory.org.in/
इंडिया ऑब्जर्वेटरी ने टूल्स (tools) और कई विशेष प्लेटफार्म तैयार किये हैं जिससे विशेष मुद्दों को देखा जा रहा है।
उदाहरण के तौर पर Indian Biodiversity Information System (IBIS), Composite Landscape Assessment and Restoration Tool (CLART), Integrated Forest Management Tool (IFMT), GIS Enabled Entitlement Tracking Tool (GEET).
India Observatory इस बात पर टिकी है कि टूल, एनालिटिक्स, डेटा के प्रभाव को आगे बढ़ाने और उनके व्यापक कार्यान्वयन के लिए सतत सहयोगात्मक प्रयास आधारभूत हैं।
इंडिया ऑब्जर्वेटरी India Observatory का महत्त्व:
- ग्रामीण समुदायों के सतत विकास को बढ़ाने और निर्णय लेने की प्रक्रिया को और मजबूती प्रदान करने में तकनीक और वैज्ञानिक जानकारी का अहम् योगदान होता है. जोकि इंडिया ऑब्जर्वेटरी के माध्यम से सरलीकृत हो जाता है।
- विभिन्न उपकरण और प्लेटफार्म की मदद से ग्रामीण समुदाय के लोगो को निर्णय लेने और विश्लेषण करने में मदद मिलती है।
- अक्सर देखा गया है की ग्रामीण इलाको में आम आदमी कई प्रकार की जटिल समस्याओं से झूझ रहा है, ऐसे में उन्हें ऐसे समाधानों की जरुरत है, जो सुलभ होने के साथ–साथ प्रभावी भी हों। इसमें डाटा और सुचना को सरल करने की प्रक्रिया अहम् भूमिका निभाती हैं।
- सरल और सन्दर्भ – विशिष्ट डाटा , टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर नवीन विधियों का निर्माण करते है जो समस्याओ क समाधान कर पाते हैं।
- इससे राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान NDCs और सतत विकास लक्ष्यों SDGs, जिनका सीधा प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों और समुदायों पर पड़ता है, उनकी उपलब्धि में भी सहायक हैं।
- सरल वैज्ञानिक ज्ञान, सहज सन्दर्भ– विशिष्ट डाटा और टेक्नोलॉजी एक आदर्श बदलाव में भी सहायक होता है.
- ग्रामीण समुदायों में आत्मनिर्भरता की भावना पैदा करने के साथ साथ , उन्हें अपनी जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप उचित विकलप चुनने में सक्षम बनता है।
Foundation for ecological security फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी एक गैर सरकारी संगठन है, जो समुदायों के सामूहिक प्रयासों से जंगल, चारागाह भूमि और जल ससाधनो के संरक्षण और प्रबंधन के माध्यम से समुदायों के आर्थिक और सामाजिक सुधार के लिए काम करती है।
एफईएस, इण्डिया ऑब्जर्वेटरी के द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक ज्ञान के लोकतंत्रीकरण का काम करती है, जिससे सही समय पर ग्रामीण लोगो, समुदायों द्वारा आजीविका और विकास के लिए सही निर्णय लिए जा सकें।