Deepika Padukone Pregnancy News: बॉलीवुड के सुपरस्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने बच्चे की डिलीवरी के बारे में जानकारी शेयर की। गौरतलब है कि दोनों का विवाह साल 2018 में हुआ था और अब 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने जा रहे हैं।

सितंबर में आएगा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्हा मेहमान
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 29 फरवरी को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जैसे पोस्ट शेयर किया इस कपल ने पोस्ट में कार्ड शेयर किया है जिस पर बच्चों के कपड़े खिलौने जूते बने हुए हैं कार्ड पर सितंबर 2024 दीपिका और रणबीर भी लिखा हुआ है।
View this post on Instagram
कपल ने जब से यह पोस्ट शेयर की है तभी से बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज इनके पोस्ट पर बधाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह द्वारा साझा की गई गूडन्यूज़ पर अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, कृति सेनन, विक्रांत मैसी, श्रेया घोषाल, सोनम कपूर आहूजा, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, आहना कुमरा और अंगद बेदी जैसे बड़े-बड़े लोगों ने कपल्स को बधाई दी। अगर बात की जाए कपल्स के फैंस की तो वह भी काफी एक्साइटेड है और वह भी जमकर दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की साल 2018 में हुई थी शादी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में शादी की थी। दोनों की शादी के 6 साल हो गए हैं अभी हाल ही में बाफ्टा अवार्ड से दीपिका पादुकोण के सामने आए वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस तरह की अटकलें लगाई थी कि वह प्रेग्नेंट है और उन्होंने अपने बेबी बंप को साड़ी से छुपाया है।
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नई फिल्में दीपिका पादुकोण की फिल्मों को पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिल रही है उन्होंने कई बड़ी फिल्में पठान जवान फाइटर में काम किया और यह सारी फिल्में हिट हुई दूसरी और रणवीर सिंह को करण जौहर निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था कपल आने वाले दिनों में रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सिंघम अगेन में एक साथ नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें:https://newspecharcha.com/virat-kohli-anushka-sharma-baby-boy/
https://newspecharcha.com/don-3-ranveer-singh-replace-shah-rukh-khan/