Article 370 Movie: 8 फरवरी 2024, गुरूवार को अभिनेत्री यामी गौतम की आगामी फिल्म “Article 370” का trailer रिलीज़ हो चुका है। अभिनेत्री यामी गौतम इस film के ट्रेलर रिलीज़ पर अपने पति आदित्य धर के साथ नज़र आयी। जोकि इस फिल्म के निर्माता भी हैं।
ट्रेलर काफी दमदार तथा दर्शको का ध्यान आकर्षित करता नज़र आया। अभिनेत्री यामी गौतम भी एक्शन फॉर्म में नजर आरही हैं जिसमे उनका किरदार बेहद मजबूत दिखाई दे रहा है।
फिल्म “Article 370” एक बार फिर दर्शकों को कश्मीर के हालात और घाटी की परेशानियों से रूबरू कराएगी। कश्मीर का मुद्दा आजादी के बाद से ही भारत के लिए चुनौती भरा रहा है। माना जाता है की किन्ही कारणों की वजह से कश्मीर को आर्टिकल 370 के तहत विशेष दर्जा प्रदान किआ गया था।
कश्मीर घाटी में कश्मीरी लोग और भारत सरकार सदैव उग्रवादी घटनाओ का सामना करते रहे। पाकिस्तानी दखल और कश्मीर पर उनके खोखले दावों ने घाटी की समस्याओं को हमेशा ही बढ़ा कर रखा। अनेको भारतीयों की सवेंदनायें इस क्षेत्र से जुडी हुई हैं।
ऐसे में माना जा रहा है की यह आगामी फिल्म Article 370 Movie दर्शको को काफी पसंद आने वाली है। .
Article 370 Movie की पृष्ठभूमि
यह फिल्म उन घटनाओं पर आधारित है जिसकी वजह से कश्मीर को प्राप्त विशेष दर्जा हटाना जरुरी लगा। साथ ही फिल्म आर्टिकल 370 हटाने में आने वाली जटिलताओं को भी दर्शाती नज़र आएगी।
गुरूवार को रिलीज़ हुए ट्रेलर में दावा किया है की यह फिल्म सच्ची घटनाओ आधारित है, जोकि विवादास्पद मुद्दा होगा।
Article 370 Movie कब होगी रिलीज़?
यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज़ होगी। जिसमे यामी गौतम लीड रोल में नज़र आएँगी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जांभले ने किया है।
Article 370 Movie यामी गौतम का फिल्म से सम्बंधित पोस्ट
अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है की “पूरा का पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा था, हिससा है और रहेगा।”
View this post on Instagram
अभिनेत्री यामी कई अन्य फिल्मो में अपने उत्कृष्ट अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में भी यामी गौतम काफी मजबूत किरदार निभाते हुए मुख्य भूमिका में नज़र आरही हैं।
इस फिल्म Article 370 Movie में अभिनेत्री यामी एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाते नज़र आएँगी, जिनको कश्मीर में एक ऑपरेशन लीड करने के लिए पोस्ट किया गया है। यामी इसमें नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी की एजेंट बनी हैं।
https://newspecharcha.com/aus-vs-wi-2nd-t20-
फिल्म की कास्ट:
- यामी गौतम
- प्रियमनी
- अरुण गोविल
- वैभव तत्ववादी
- अश्विनी कौल
- राज अर्जुन
- दिव्या सेठ शाह
- किरन करमारकर
- इरावती हरषे मयादेव
- राज जुत्सी
- स्कन्द ठाकुर
- असित गोपीनाथ रेदिज
माना जा रहा है की यह फिल्म The kashmere files की अगली कड़ी है हालांकि कश्मीर फाइल्स कंटेंट को लेकर काफी विवादास्पद रही थी, परन्तु थिएटर पर लोगो ने काफी पसंद किआ था। देखना यह है की 23 फरवरी, 2024 को थिएटर पर इस फिल्म की कैसी प्रतिक्रिया रहेगी।
- यह कहानी आदित्य धर और मोनाल ठाकर द्वारा लिखी गई है।
- इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जाम्भले ने किया है।
- इसके निर्माता आदित्य धर हैं, जिन्होंने पहले URI: The Surgical Strike का निर्देशन किया था और इस फिल्म को बेस्ट निर्देशन के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।
- म्यूजिक कंपोज़ शास्वत सचदेव ने किया है।