अजय देवगन की नई फिल्म Maidaan का नया पोस्टर हुआ जारी Eid 2024 में होगी रिलीज़!

अजय देवगन की नई फिल्म “मैदान” का पोस्टर हुआ जारी 

हाल ही में अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म Maidaan का पोस्टर जारी किया है।  बेहद रोचक और खूबसूरत अंदाज में यह पोस्टर अजय देवगन की छवि को उभार रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय देवगन इस पोस्टर में औपचारिक पोशाक पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही अजय देवगन इसमें एक फुटबॉल के साथ नज़र रहे है। 

पोस्टर को देखकर यह आभास होता है की यह फिल्म दर्शको को फुटबॉल  के गोल्डन एरा Golden Era अर्थात स्वर्णिम काल की ओर ले जाएगी। 

 

कब होगी रिलीज़ “Maidaan”?

 

अपनी इस आगामी फिल्म के रिलीज़ की पुष्टि भी ईद 2024 पर की है। 10 अप्रैल 2024, बुधवार को यह खेल जगत का थीम पर आधारित फिल्म रिलीज़ होगी। 

 

Maidaanके मुख्य किरदार :

 

अजय देवगन हिंदी फिल्म जगत में अपने अभिनय के लिए पसंद किए जाने वाले सितारों में से एक हैं। अपने उत्तम अभिनय की कला के दम पर इस अभिनेता ने फिल्म जगत में अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। 

 

कई वर्षो से विभिन्न फिल्मों में कई तरह के किरदार निभा चुके इस अभिनेता की ख्याति दर्शको में  ही रही है। 

 

अजय देवगन की यह आगामी फिल्ममैदानप्रसिद्ध फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की विरासत का चित्रण करती नज़र आएगी। जिसमें मुख्य किरदार अजय देवगन निभाएंगे, जो सईद अब्दुल रहीम को प्रदर्शित करेंगे। 

इसके अलावा इस फिल्म में प्रियमणि, रूद्रनील घोष और गजराज राव भी अभिनय करते  नज़र आयेंगें।

 

कौन है सईद अब्दुल रहीम जिनकी जीवन यात्रा पर बनी है फिल्म Maidaan ?

 

सईद अब्दुल रहीम 1952 – 1962 के बीच फूटबाल कोच रहे थे। यह फिल्म रहीम की जीवन यात्रा का वर्णन करती है, जिन्होंने अनेकों चुनौतियों का सामना करते हुए भी खेल जगत में क्रांति ला दी। 

 

रहीम का ढृढ़ निश्चय, नेतृत्व और विज़न ने उन्हें भारतीय खेल इतिहास में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित किया।  इसी को ताने बाने में अमित शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म फुटबॉल खेल और खिलाडियों  के सामने आने वाली चुनौतियों, समस्याओं, बलिदान और विजयी क्षणों को दर्शाती है। 

 

फिल्म का टीज़र (teaser) Maidaan फिल्म का पिछले ही साल रिलीज़ किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। लगभग 9 माह पहले रिलीज़ टीज़र को 37 मिलियन व्यूज मिले थे।

 

अजय देवगन इंस्टाग्राम पर यह दवा करते नज़र आये हैं की यह एक प्रेरणादायी कहानी है जो दर्शको को बेहद पसंद आएगी। 

 

 

इस फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा एवं  निर्माता बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुणावा जॉय सेनगुप्ता और ज़ी स्टूडियो हैं। 

यह भी पढ़ें :https://newspecharcha.com/ai-mit-report-jobs/

https://newspecharcha.com/india-observatory-rural-empowerment/

जानिए फिल्ममैदानकी कास्ट cast

  • Ajay Devgan as Syed Abdul Rahim
  • Priyamani as Syed Abdul Rahim’s wife
  • Nitanshi Goel as Syed Abdul rahim’s daughter
  • Amir Ali Shaik
  • Bharath Jairam
  • Aryan Bhomik
  • Rohit Mondal
  • GM Tonoy
  • Rishabh Joshi
  • Amratya Ray
  • Rudranil Ghosh
  • Diego Torres Kuri
  • Madhur Mittal
  • Krishna Saajnani as Morar ji Desai’s PA

 

Leave a Comment