Rohit Sharma को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने के निर्णय के पीछे के तर्कों का खुलासा MI के कोच Mark Boucher ने किया। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी से मुक्त करना चाहती थी ताकि वे आईपीएल के आगामी सीजन में कप्तानी के बोझ से मुक्त रहते हुए बेहतरीन प्रदर्शन दे सकें।
Hardik Pandya को आईपीएल 2024 मैं मुंबई इंडियंस के कप्तानी दी गई है। उन्हें यह कप्तानी मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियंस का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा की जगह दी गई है। इससे पहले Hardik Pandya गुजरात टाइटंस टीम के साथ दो वर्षों तक जुड़े रहे और और टीम की कमान संभाली।
Rohit Sharma का पिछले कुछ सीजन में सामान्य रहा प्रदर्शन
पिछले कुछ सीजन में Rohit Sharma का आईपीएल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 2022 में 14 मैचों में 20 से कम की औसत से 268 रन बनाए, जबकि 2023 में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और 16 मैचों में लगभग 21 की औसत से मात्र 332 रन बनाए। उन्होंने 2021 में लगभग 29.30 की औसत से, 2020 में लगभग 28 की औसत से तथा 2019 में लगभग 29 की औसत से रन बनाए।
क्यों हटाया गया MI की कप्तानी से?
MI टीम के कोच मार्क बाउचर ने Rohit Sharma को टीम के कप्तानी से हटाए जाने के निर्णय के बारे में टीम मैनेजमेंट की मंशा को जाहिर किया उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान बनाया जाना पूरी तरह से एक क्रिकेटिंग डिसीजन था। उन्होंने आगे कहा कि रोहित शर्मा एक शानदार खिलाड़ी है और उसने मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सभी प्रारूपों में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ सीजन में अपनी बल्लेबाजी का आनंद नहीं लिया लेकिन उनकी कप्तानी अच्छी रही थी।
View this post on Instagram
क्या कहा MI के कोच Mark Boucher ने?
Mark Boucher ने स्मैश स्पोर्ट्स पॉडकास्ट में कहा कि हमने कप्तानी के बारे में चर्चा की और फैसला किया कि खिलाड़ी के रूप में खेलने का यह उनके लिए सबसे अच्छा मौका है। उनका मानना है कि वह अभी एक बल्लेबाज के रूप में योगदान दे सकते हैं और उन्हें बिना किसी दबाव के खेलना चाहिए और खेल का आनंद उठाना चाहिए।
Mark Boucher ने की हार्दिक की सराहना
वहीं दूसरी तरफ MI के कोच मार्क वाउचर ने हार्दिक पांड्या के कप्तानी के ऊपर बात करते हुए उनकी कप्तानी की काफी सराहना की। उन्होंने कहा की हार्दिक पांड्या ने 2022 में Gujrat Titans को अपना पहला आईपीएल खिताब दिलाया और जबकि GT ने 2023 में फाइनल में जगह बनाई।
आईपीएल के ऑक्शन ट्रेड में नवंबर 2023 में 2 साल तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन के कप्तान हार्दिक पांड्या को टीम में वापस बुलाया गया उन्हें आईपीएल 2024 के लिए मिनी नीलामी से सिर्फ चार दिन पहले पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम के कप्तान के रूप में MI टीम में शामिल किया गया।
https://newspecharcha.com/kinner-samaj-ghosna-transgender/
क्या होगा Rohit Sharma को फायदा?
Rohit Sharma को मुंबई इंडियन की कप्तानी साल 2013 की शुरुआत में दी गई थी। अपने 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने टीम को 5 बार IPL का किताब जिताया। मार्क बाउचर ने 35 वर्षीय इस खिलाड़ी की उनके नेतृत्व कौशल को लेकर काफी सराहना की। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले कुछ आईपीएल सीजन में कुछ खास रन नहीं बनाए। उन्होंने माना की कप्तानी का बोझ हटाने से उन्हें और अधिक खुलकर खेलने में मदद मिलेगी।