Kinner Samaj को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार 8 फरवरी 2024 को एक बड़ी घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी एक पर साझा की।
Kinner Samaj को बसों में फ्री ट्रेवल की सुविधा
सीएम ने बताया कि दिल्ली सरकार ने यह फैसला ले लिया है कि Kinner Samaj Transgender Community के सभी लोगों को दिल्ली की बसों में फ्री ट्रेवल की सुविधा दी जाएगी।और जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट द्वारा पारित होने की उम्मीद है इससे इस फैसले से ट्रांसजेंडर आबादी को काफी फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि किन्नर समाज Kinner Samaj को उपेक्षा की नजरों से देखा गया। उनके लिए कोई काम नहीं किया गया। अब के इतिहास में किन्नर समाज के लिए कोई काम नहीं किया। सीएम ने ये फैसला किन्नर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए ये फैसला लिया है।
हमारे सामाजिक परिवेश में किन्नर समाज की काफ़ी उपेक्षा की जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए, वे भी इंसान हैं और उन्हें भी बराबर के अधिकार हैं। दिल्ली सरकार ने फ़ैसला किया है कि दिल्ली की बसों में अब किन्नर समाज के लिए भी सफ़र एकदम फ़्री होगा। जल्द ही इसे कैबिनेट से पास करके लागू कर… pic.twitter.com/3Wa560gKEk
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 5, 2024
Kinner Samaj को किया गया है उपेक्षित
अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस घोषणा का ऐलान करते हुए उन्होंने बताया कि “हमारे सामाजिक परिवेश में किन्नर समाज की काफी उपेक्षा की जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए, वे भी इंसान है और उन्हें भी बराबर का अधिकार है। दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली की बसों में अब किन्नर समाज के लिए भी सफर एकदम फ्री होगा जल्द ही इसे कैबिनेट से पास करके लागू कर दिया जाएगा।
अक्टूबर 2019 से है महिलाओं के लिए दिल्ली में फ्री बस सेवा
आपको बताते चलें कि दिल्ली सरकार ने इससे पहले अक्टूबर 2019 में महिलाओं के लिए दिल्ली में फ्री सफर करने की सुविधा का ऐलान किया था जिससे कि महिलाओं को काफी फायदा हुआ है। सीएम ने आगे कहा कि आज तक 147 करोड़ की फ्री टिकट महिलाओं को दी जा चुकी है अब इसमें किन्नर समाज के लोगों को भी जोड़ दिया गया है उनको भी अब इस व्यवस्था का फायदा मिलेगा कि वह भी दिल्ली की बसों के अंदर फ्री ट्रैवल कर पाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इससे उनको बहुत फायदा मिलेगा और इससे उनकी जिंदगी बेहतर बनेगी।
https://newspecharcha.com/lic-share-price-list-high-record/
अप्रैल 2023 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने किया था निवेदन
पिछले साल अप्रैल 2023 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से डीसी बसों में टिकटों के आवंटन में ट्रांसजेंडर समुदाय को तीसरे लीग के रूप में मान्यता देने पर विचार करने का निवेदन किया था उसके बाद से दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विभाग ने उनके कल्याण के लिए कई पहल की।