फरवरी 2024 का महीना महत्वपूर्ण दिनों, तिथियों, त्यौहारों और सांस्कृतिक उत्सवों से परिपूर्ण है।
फरवरी 2024 लीप वर्ष है। लीप वर्ष उस साल को कहते हैं जिसमे फरवरी माह में 28 दिन की जगह 29 दिन होते हैं जो 4 साल में एक बार आता है।
साल का सबसे कम दिनों वाला महीना होने के बावजूद फरवरी प्रेम, उत्सव, विज्ञान, दिवस और सांस्कृतिक उत्सव मनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने आने वाले सबसे महत्वपूर्ण उत्सवों में एक है वेलेंटाइन डे, जिसे विश्वभर में बड़े जोरों शोरों से मनाया जाता है।
तो चलिए एक नज़र डालते हैं फरवरी 2024 माह के महत्वपूर्ण दिवस, तारीख, उत्सवों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची पर एक नजर।
फरवरी 2024 माह की महत्वपूर्ण तिथि, दिवस एवं त्योहार:
1 फरवरी: भारतीय तटरक्षक दिवस
भारतीय तटरक्षक बल द्वारा एक फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाया जाता है। 1977 से हर साल भारतीय तटरक्षक की स्थापना का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस साल 47वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। भारतीय तटरक्षक बल समुद्री तटीय सीमा को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
2 फरवरी विश्व आद्रभूमि दिवस:
हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष विश्व वेटलैंड डे मनाया जाता है यह दिन 2 फरवरी 1971 को रामसर, ईरान में आद्र भूमि पर कन्वेंशन को अपनाने की तारीख को इंगित करता है। यह पहली बार 1997 में मनाया गया था साल 2024 संस्करण के लिए चुनी गई थीम वेटलैंड्स एंड बायोडायवर्सिटी है।
2-18 फरवरी- सूरज कुंड शिल्प मेला
यह मेला भारत के पारंपरिक शिल्प पर सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को उजागर करता है दिल्ली के पास सूरजकुंड में लगने वाले इस मेले में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं मेल में विविध प्रकार के स्टॉल संस्कृत प्रदर्शन कार्यशालाएं और व्यंजन उपलब्ध होते हैं।
2 फरवरी- आरए(Rheumatoid arthritis) जागरूकता दिवस
यह रूमेटाइड गठिया जागरूकता दिवस है जो कि रूमेटाइड गठिया से पीड़ित रोगियों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
4 फरवरी 2024- विश्व कैंसर दिवस
WHO द्वारा लोगों को कैंसर की बीमारी के बारे में जागरूक करना और उसे ठीक करने के तरीके के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस 2024 की थीम “Close the Care Gap” है।
4 फरवरी- श्रीलंका के राष्ट्रीय दिवस
चार फरवरी 1948 को श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 4 फरवरी को श्रीलंका का राष्ट्रीय दिवस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
6 फरवरी- महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस
यह 6 फरवरी को महिला जननांग विकृति के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को जननांग विकृति के कारण होने वाले परिणामों और समस्याओं के बारे में शिक्षित करने के लिए मनाया जाता है।
6 फरवरी- सुरक्षित इंटरनेट दिवस
प्रतिवर्ष फरवरी माह के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 6 फरवरी को यह दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस इंटरनेट को सभी के लिए मुख्य रूप से बच्चों और युवाओं के लिए एक सुरक्षित और बेहतर जगह बनाने का आवाहन करता है।
9 फरवरी 2024- बाबा आमटे की पुण्यतिथि
बाबा आमटे भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज सुधारक थे उन्हें विशेष रूप से कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए जाना जाता था।
10 फरवरी 2024- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
यह देश के प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्त (अर्थात पेट के कीड़ों से मुक्ति) बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भारत सरकार की एक पहल है।
10 फरवरी 2024 – विश्व दलहन दिवस
यह वैश्विक भोजन के रूप में दलों के पोषण और पर्यावरण लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 10 फरवरी को मनाया जाता है इसका प्रारंभ 2019 में किया गया था।
https://en.wikipedia.org/wiki/2024
11 फरवरी- विश्व बीमार दिवस
इसकी स्थापना 1992 में पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा कैथोलिक ईसाइयों को बीमार लोगों के लिए प्रार्थना करने और उन्हें आशा देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी।
11 फरवरी- विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस
इस दिवस को मनाने के लिए 22 दिसंबर 2015 को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा इस प्रस्ताव का एक संकल्प पारित किया गया था। इस दिन विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं तथा लड़कियों को याद किया जाता है।
12 फरवरी- डार्विन दिवस
1809 में विकासवादी जीव विज्ञान के जनक चार्ल्स डार्विन की जयंती को मनाने के लिए हर वर्ष 12 फरवरी को डार्विन दिवस मनाया जाता है यह दिन विकासवादी और पादप विज्ञान में डार्विन के योगदान पर प्रकाश डालता है।
12 फरवरी- राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस
राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस का उद्देश्य देश के सभी क्षेत्रों में उत्पादकता तथा गुणवत्ता जागरूकता को प्रोत्साहित करना तथा बढ़ावा देना है।
13 फरवरी विश्व रेडियो दिवस
13 फरवरी 2024 को मनाया जाने वाला यह दिन संचार और अभिव्यक्ति के साधन के रूप में रेडियो के महत्व को पहचानने के लिए समर्पित है।
13 फरवरी- सरोजिनी नायडू जयंती
यह विशेष दिन भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू के उल्लेखनीय जीवन और स्थाई प्रभाव का सम्मान करने के लिए समर्पित है सरोजिनी नायडू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक प्रभावशाली शख्शियत रही थी इनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था।
14 फरवरी 2024- बसंत पंचमी
यह एक हिंदू त्यौहार है जो बसंत के आगमन का प्रतीक भी है और इसे जीवन, रंगो, फूलों, ज्ञान तथा शिक्षा की देवी सरस्वती की प्रार्थना के साथ मनाया जाता है।
14 फरवरी- वैलेंटाइन डे
हर साल 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे का नाम संत वैलेंटाइन नमक कैथोलिक पादरी के नाम पर रखा गया है जो तीसरी शताब्दी में रोम में रहते थे।
14 फरवरी विश्व जन्मजात हृदय दोष जागरूकता दिवस
जन्मजात हृदय दोषों के बारे में लोगों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें शिक्षित करने के लिए हर साल 14 फरवरी को विश्व जन्मजात हृदय दोष जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
15 फरवरी- विश्व मानव विज्ञान दिवस
प्रतिवर्ष फरवरी के तीसरे गुरुवार को विश्व मानव विज्ञान दिवस मनाया जाता है और इस वर्ष या 15 फरवरी को है।
17-27 फरवरी- ताज महोत्सव
यह उत्सव आगरा में हर साल ताजमहल के पास होता है जिसमें विविध प्रकार की गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाता है, जिसमें सांस्कृतिक प्रदर्शन, हस्तशील प्रदर्शनियां, खाद्य स्टॉल और ऊंट तथा हाथियों की सवारी करने का अवसर शामिल है।
20 फरवरी- अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस
इस दिन अरुणाचल प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला था और इसका नाम अरुणाचल प्रदेश रखा गया था।
20 फरवरी- मिजोरम स्थापना दिवस
20 फरवरी 1987 को मिजोरम आधिकारिक तौर पर भारत का 23 व राज्य बना था।
20 फरवरी- विश्व सामाजिक न्यास दिवस
हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्ण रोजगार प्राप्त करना और सामाजिक एकीकरण के लिए समर्थन प्राप्त करना है। यह दिन गरीबी बहिष्कार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से निपटता है।
21 फरवरी- अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
यह दिन दुनिया भर में भाषा और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देता है। 17 नवंबर 1999 को यूनेस्को द्वारा पहली बार इस दिन को मनाने की घोषणा की गई थी।
22 फरवरी- विश्व चिंतन दिवस
यह दिवस प्रतिवर्ष 22 फरवरी को 150 देश में गर्ल स्काउट्स और गर्ल गाइड्स द्वारा मनाया जाता है।
24 फरवरी- केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
यह दिवस केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा मनाया जाता है जो सेमिनार, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था करता है।
https://newspecharcha.com/narayan-jagadeesan-ipl2024-tihra-shatak-ranji-t/#more-355
27 फरवरी 2024- विश्व एनजीओ दिवस
एनजीओ स्वायत्त संगठन है जो गैर लाभकारी आधार पर काम करते हैं। ये मानवाधिकार, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और मानवीय सहायता सहित कई मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इस दिन गैर सरकारी संगठन और उनके समर्पित कार्यकर्ताओं के बहुमूल्य योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियां का जश्न मनाया जाता है।
28 फरवरी 2024- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकटरमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज के लिए भारत में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव की खोज की थी और इस खोज के लिए उन्हें 1930 में भारत के विषय में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
28 फरवरी 2024- दुर्लभ रोग दिवस
28 फरवरी का दिन दुर्लभ बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। वैश्विक स्तर पर 6000 से अधिक दुर्लभ बीमारियां है जो 300 मिलियन से अधिक व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं।
आप देख सकते हैं कि फरवरी 2024 माह में कई महत्वपूर्ण दिवस, त्योहार व कई सांस्कृतिक उत्सव देखे जा सकते हैं।